देखते अब नहीं आईना हो गये हैं हमीं आईना !
जिसमे देखे है रूह आपको
है वो काया हसीं अईना !
आईना देखते हो तुम्ही
और हो भी तुम्ही आईना !
आ रहा है कोई बुद्ध फिर
हो रही है जमीं आईना !
मैं भी हूँ आईना अस्ल में
ये दिलाता यकीं आईना !
साफ़ है इसलिए कि कभी
कुछ भी रखता नहीं आईना !
जब कोई सामने हो तो हो
आईना फिर नहीं आईना !
देख लो राग तुम आपको
है तुम्हारा जबीं आईना !